CSBC Bihar Police Recruitment 2025 Apply Online : बिहार पुलिस CSBC कांस्टेबल (सिपाही) भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 19,838 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) द्वारा आयोजित की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी और 18 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इस भर्ती का उद्देश्य बिहार पुलिस में योग्य और मेहनती उम्मीदवारों का चयन करना है, जो राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती बिहार के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो पुलिस विभाग में नोकरी पाकर अपना करियर बनाना चाहते हैं। CSBC Bihar Police Recruitment 2025 Apply Online के लिए आवेदन करने की पुरी प्रक्रिया और अपडेट्स जानने के लिए इस लेख में हमारे साथ बने रहें।
CSBC Bihar Police Recruitment 2025 Apply Online: Overview
Organization | CSBC Bihar Police |
Post Name | बिहार पुलिस कांस्टेबल |
Total Vacancies | 19838 |
Application Start Date | 18 मार्च 2025 |
Application End Date | 18 अप्रैल 2025 |
Eligibility | 10 वीं, 12 वीं |
Age Limit | 18 – 25 वर्ष |
Application mode | Online |
Official Website | https://csbc.bihar.gov.in |
CSBC Bihar Police Recruitment 2025 Notification
केंद्रीय चयन परिषद द्वारा बिहार पुलिस CSBC कांस्टेबल भर्ती के तहत कुल 19,838 पदों पर अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी और 18 अप्रैल 2025 तक चलेगी।
उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तक तय की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10 वीं 12 वीं कक्षा पास होना चाहिए। उम्मीदवारों को CSBC Bihar Police Recruitment 2025 Apply Online से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन pdf को ध्यानपुर्वक पढ़ना चाहिए।
CSBC Bihar Police Recruitment 2025 Apply Online: Important Dates
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 18 मार्च 2025 |
आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि | 18 अप्रैल 2025 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 18 अप्रैल 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द घोषित होगी |
CSBC Bihar Police Recruitment 2025 Vacancy Detaile
गैर आरक्षित (UR) | 7935 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 1983 |
अनुसूचित जाति (SC) | 3174 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 199 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 3571 |
पिछड़ा वर्ग (BC) (53 ट्रांसजेंडर सहित) | 2381 |
पिछड़े वर्गों की महिलाएं (BCW) | 595 |
Total | 19838 |
CSBC Bihar Police Recruitment 2025: Age Limit
CSBC Bihar Police भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी।
- गैर आरक्षित (UR) उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है।
- पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम आयु 27 वर्ष है।
- पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम आयु 28 वर्ष है।
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
- गृहरक्षक (सभी कोटि) उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम आयु मानक आयु सीमा + 5 वर्ष
CSBC Bihar Police Recruitment 2025: Application Fees
Category | Application fees |
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षण कोटि के उम्मीदवार | 180/- |
बिहार राज्य के मूल निवासी सभी वर्ग/कोटि की महिला उम्मीदवार | 180/- |
ट्रांसजेंडर उम्मीदवार | 180/- |
सभी कोटि के उम्मीदवार | 675/- |
CSBC Bihar Police Recruitment 2025: Eligibility Criteria
- CSBC Bihar Police भर्ती के लिए केवल भारतीय नागरिक ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन pdf में दिए गए निम्नलिखित शारीरिक मापदंडों को पूरा करना होगा। इसके लिए Notification PDF को ध्यानपुर्वक पढ़ें।
- ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मापदंड महिला अभ्यर्थियों के समान होंगे।
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)
- उम्मीदवारों को 10 वीं 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा जारी मौलवी प्रमाण-पत्र या संस्कृत बोर्ड द्वारा जारी शास्त्री (अंग्रेजी सहित) या आचार्य (अंग्रेजी रहित) प्रमाण-पत्र भी मान्य होगा।
- राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष शैक्षणिक योग्यता भी स्वीकार्य किया जाएगा। और अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
CSBC Bihar Police Recruitment 2025: Selection Process
बिहार पुलिस CSBC कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया तीन चरणों में किया जाएगा।
- पहला चरण – लिखित परीक्षा
- दूसरा चरण – शारीरिक दक्षता परीक्षा
- तीसरा चरण – दस्तावेज सत्यापन
- अंत में मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा।
CSBC Bihar Police Recruitment 2025: Important Documents
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- मोबाईल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि प्रमाण-पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा का उत्तीर्णता प्रमाणपत्र
- इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा का अंक पत्र
- 10 वीं 12 वीं की मार्कशीट
- Non-Creamy Layer Certificate
CSBC Bihar Police Recruitment 2025 Apply Online
- उम्मीदवारों को सबसे पहले केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर ‘Bihar Police’ टैब या ‘Advts by Group’ सेक्शन में जाकर ‘Advt. No. 01/2025’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद, दिए गए आवेदन-पत्र लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
- सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरे आवेदन फॉर्म के पहले भाग में उम्मीदवारों को अपना नाम, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बिहार का डोमिसाइल, आरक्षण कोटि, लिंग, जन्मतिथि, पदों की प्राथमिकता और गृहरक्षक होने संबंधी जानकारी दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड sms या ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगा।
- इसके बाद Registration नंबर और Password से लॉगिन करने के बाद, उम्मीदवारों को अपने पिता/पति का नाम, माता का नाम, पता और शैक्षणिक योग्यता जैसी जानकारी दर्ज करके फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा ।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले, दुबारा से जांच कर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अंत में सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Important Links:
Apply Online | Click Here |
Notification PDF | Click Here |
More details | Click Here |